गुमला, जनवरी 22 -- घाघरा प्रतिनिधि। अयोध्या में निर्मित श्रीराम मंदिर की तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर घाघरा प्रखंड के नाथपुर गांव में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा नाथपुर हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर नाथपुर केरा झरिया डैम तक पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जय श्रीराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।केरा झरिया डैम पर आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत कलश में जलभरी कराई गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चियां एवं पुरुष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर भक्ति गीत गाते हुए आगे बढ़ती रहीं, जिससे यात्रा की भव्यता और बढ़ गई। कलश पूजन के उपरांत आचार्य द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण...