मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- चेतगंज, मिर्जापुर । पुरजागिर बाजार का प्रसिद्ध राम-भरत मिलाप मंगलवार को हुआ l चौदह वर्षों तक वनवास काट अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वागत में रामभक्त सारी रात सड़क, आसपास के घर के छतों पर बैठकर राम व भरत मिलन देखने के लिए जागरण करते रहे l श्रीराम-भरत मिलाप कमेटी पुरजागीर की तरफ से आयोजित मेला देखने के लिए पुरजागीर पेट्रोलपंप से पुरजागीर चौराहा चौराहा से दुर्गा चौराहा तक 4 किलोमीटर की एरिया तक डटे रहे l पुरा क्षेत्र आकर्षक राड झालरों से सजाया गया था l जगह-जगह नाना प्रकार की दुकानें सजी हुई थी l मेला में आए महिलाओं ने घर गृहस्थी के सामान,सौंदर्य प्रसाधन आदि सामानों की खरीदारी की l युवक- युवतियों ने चाट फुल्की का लुत्फ उठाया l वही बच्चों ने खिलौने गुब्बारे आदि के साथ झूले का आनंद लिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.