बुलंदशहर, अक्टूबर 10 -- क्षेत्र के गांव नैथला हसनपुर गांव में चल रही रामलीला का समापन रावण वध और भगवान राम के राजतिलक के साथ हुआ। देर रात तक श्रद्धालु लीला में रहे। भगवान जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। रावण व उसकी सेना का वध करने के बाद श्रीराम अयोध्या पहुंचे तो वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। मंचन की शुरुआत राम दरबार की आरती से हुई। इसके बाद युद्ध का क्रम चला जिसमें पहले कुंभकरण का वध हुआ। रावण ने फिर अहिरावण को युद्ध में भेजा जिसने राम और लक्ष्मण को मूर्छित कर उठा लिया। अयोध्या पहुंचने पर भगवान राम का भव्य राजतिलक किया गया, जिसके साथ रामलीला का मंचन संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.