बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। श्रीराम नवमी पूजा को लेकर कुर्मीडीह हनुमानगढ़ी में मंदिर प्रांगण में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कुर्मीडीह व्यवसायिक समिति अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने की। इस दौरान श्रीराम नवमी पूजा अर्चना व भव्य जुलूस निकालने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पूजा के लिए एक कमेटी का निर्माण किया गया। सर्वसम्मति से पूजा कमेटी में मिथलेश कुमार सिंह को अध्यक्ष, अखलेश जयसवाल को उपाध्यक्ष, सुदामा चौधरी को सचिव, नीरज साव को उपसचिव, राम कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष व विशाल सिंह को उपकोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर बल दिया। मौके पर शशिकांत सिंह, प्रेम प्रसाद, शंकर मिश्रा, त्रियोगी पंडित, नंदन कुमार कृष्णा मुरारी प्रसाद, अमन कुमार सहित और मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.