सुल्तानपुर, सितम्बर 5 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। श्रीराम नगर कैथवारा बाग में शुक्रवार की शाम आल्हा गायन हुआ। ढोलक और मंजीरे की थाप पर आल्हा सम्राट सुभाष चंद्र शर्मा ने अपने साथियों संग नैनागढ़ की लड़ाई और आल्हा-सोनवा विवाह प्रसंग का ऐसा सजीव मंचन किया कि श्रोता वीर रस में डूब गए। शुक्रवार को पवन सिंह के संयोजन में आल्हा गायन में सोना विवाह, सोना गई अहां मडिया पै दर्शन करै शारदा माय, फाटक तोरे जे नैना का, बेदिया पै करै दुवारे कै चार, घुसे बाराती गढ़ महोबा के" जैसे रोचक प्रसंगों को जीवंत प्रस्तुत कर कलाकारों ने दर्शकों को देर तक मंत्रमुग्ध किया। वीर रस की इस प्रस्तुति ने लोगों को न केवल ऐतिहासिक परंपराओं से जोड़ा, बल्कि क्षेत्रीय लोक संस्कृति के महत्व का भी स्मरण कराया। गांव के बाग मे खुले मैदान में आल्हा प्रेमियों का भारी जमावड़ा रहा। प्रस्त...