चम्पावत, अप्रैल 25 -- चम्पावत। श्री राम धाम छतार में आयोजित होने वाली राम कथा के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को श्री राम धाम छतार से बालेश्वर मंदिर तक महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली । कलश यात्रा में सभी महिलाएं अपने पारंपरिक परिधान और रंगवाली पिछौड़ी पहनकर चल रही थी। श्री श्री 1008 मोनी जी महाराज की अध्यक्षता में श्री राम धाम छतार में होने वाली राम कथा की कथा व्यास श्रृंगवेरपुर से आए जयराम दास महाराज हैं और मुख्य यजमान श्री हरीश पांडेय हैं। पुरोहित प्रदीप पांडेय और संतोष पांडेय ने बालेश्वर के ऐतिहासिक नौले में जल पूजन करवाया। कलश यात्रा में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, कमला पंत, बीना पंत, मीना पांडेय, तारा गिरि, जानकी भट्ट, चित्रा पुनेठा, दीपा पांडेय, हेमा जोशी, प्रीति रावत, पुष्पा पंत, दीपा बोहरा, जानकी पुनेठा, रेखा जोशीआदि उपस्थित रहे। सियाराम दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.