देवरिया, मई 14 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन पर हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा के साथ सर्वसम्मत से नई कमेटी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें श्री राम त्रिपाठी को चौथी बार संस्था का जिला अध्यक्ष व लालसा यादव को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा एसके भौमिक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशीनाथ, ई. दिग्विजय नाथ तिवारी, हरेंद्र मिश्रा व विपिन बिहारी श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, शिवदत्त पाठक को कोषाध्यक्ष, सच्चिदानंद शुक्ला, दिग्विजय नाथ सिंह, हरि प्रकाश सिंह मुन्ना, हरिकेश गुप्त को संयुक्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई। जबकि रामविलास मणि त्रिपाठी, भूप नारायण पांडेय, रामअधार यादव व जनार्दन प्रसाद कुशवाहा को संगठन मंत्री, जफर मंसूर को सम्प्रेक्...