हाजीपुर, जुलाई 13 -- सहदेई बूजुर्ग। सं.सू. प्रखंड क्षेत्र के पोहियार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर अखंड अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है,जिसको लेकर रविवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महनार के पत्थल घाट से टैंकर में लाए गए गंगा जल को कलश यात्रा में शामिल 551 कन्याओं ने योगीस्था के पास सभी ने अपने अपने कलश में जल भरी किया। जहां आचार्य पिंटू झा और उनके सहयोगियों के सभी श्रद्धालुओं का संकल्प कराया। उसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने सिर पर गंगा का पवित्र जल लेकर यज्ञ स्थल तक की यात्रा पुरी किया।यज्ञ स्थल पर पूरे विधि विधान और वैदिक मंत्रोचार के बीच सभी 551 कलश को स्थापित किया। कलशशोभा यात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। मुख आयोजक विनय कुमार सिंह और शिला सिंह ने बताया कि श्री राम जानकी मंदिर पोहियार धाम...