लखनऊ, सितम्बर 12 -- लखनऊ, संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर धाम अयोध्या के मुख्य पुजारी व हनुमान गढ़ी के महंत के शहर आगमन पर शुक्रवार को भव्य स्वागत किया गया। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी संतोष तिवारी व हनुमानगढ़ी के महंत अखिलेश दास का कानपुर रोड स्थित पिकेडली होटल पहुंचने पर प्रबंधक जितेंद्र सिंह, संस्कार कॉलेज के प्रबंधक विनीत तिवारी, डीके तिवारी, बृजेश शुक्ला व अमन द्विवेदी द्वारा अंगवस्त्र, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुजारी संतोष तिवारी व महंत अखिलेश दास नें राम नाम की अखंड महिमा, सनातनी व्यवस्था के मर्म व संतो के समागम की महिमा पर विस्तृत चर्चा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.