देहरादून, जनवरी 16 -- देहरादून। पटेलनगर निरंजनपुर सब्जी मंडी के निकट सहारनपुर रोड स्थित श्रीराम कॉलोनी में कालोनीवासियों और कॉलोनी कार्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें कालोनी की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कालोनी के बीचोंबीच बहुमंजिला बिल्डिंग बनने और उसमें रह रहे किरायेदारों के कारण आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात तक ऑनलाइन डिलीवरी वाहनों के आने जाने से कालोनी की शांति भंग हो रही है। इस दौरान अध्यक्ष नितिन राज अग्रवाल, संरक्षक व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल, पार्षद सतीश कश्यप, अनुराधा सिंह, सचिव मनीष तोमर, कौशल, अध्यक्ष उमेश कुमार, अलका जैन, कमल चावला, रवि कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...