गाज़ियाबाद, सितम्बर 21 -- गाजियाबाद। राजनगर स्थित मैदान में श्री रामलीला समिति के मंच पर रविवार को गुरु विश्वामित्र के राजा दशरथ के दरबार में पहुंचने से लेकर ताड़का का वध और पत्थररूपी अहिल्या के उद्धार की लीला का मंचन किया गया। असुरों से यज्ञ और साधु-संतों की रक्षा के लिए गुरु विश्वामित्र अयोध्या के राजा दशरथ के दरबार पहुंचते हैं। जहां उन्होंने राम-लक्ष्मण को राजा दशरथ से मांगा और भगवान श्रीराम ने यज्ञ और साधु-सतों की रक्षा करते हुए ताड़का वध किया। बाद में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चरण स्पर्श मात्र से अहिल्या का उद्धार करते हैं। इस दौरान जय जय श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। राजनगर की रामलीला में रविवार को ॠषि वशिष्ठ के आश्रम में चारों भाई शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात वापस अयोध्या लौटते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र अयोध्या नरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.