लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- गोला गोकर्णनाथ। नीलकंठ मैदान में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिन कथावाचक देवाचार्य देवेंद्र कृष्ण जी महाराज ने श्रीराम कथा में बाल लीला का प्रसंग सुनाया। भगवान श्रीराम सहित चारों भाईयों के जन्म व बाल लीला का वर्णन सुन सभी भाव-विभोर हो गए। कथावाचक देवाचार्य देवेंद्र कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भगवान के जन्म लेने से अयोध्या में इतनी खुशी हुई कि लोग देवताओं का आभार व्यक्त करने के लिए घर-घर हवन करने लगे। भगवान शिव भी कह रहे हैं, देखो भवानी जो भगवान पूरे ब्रह्मांड को खेलते हैं, वे अपनी मां कौशल्या की गोद में कैसे खेल रहे हैं। इसके बाद उन्होंने माता कौशल्या को भगवान के विराट रूप के दर्शन की बात बताई। साथ ही लक्ष्मण की भाई के प्रति भक्ति का वर्णन करते हुए कहा कि बचपन से श्रीराम को अपना स्वामी मानकर लक्ष्मण उनकी सेवा करने लग...