चंदौली, अक्टूबर 20 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सैयदराजा स्थित रामलीला मैदान में चल रहे ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में रविवार को भरत मिलाप, श्रीराम राज्याभिषेक की लीला हुई। श्रीराम ने रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराया और विभीषण को लंका का राजा बनकर पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे। अयोध्या पहुंचने से पहले भरत को श्रीराम की आगमन की सूचना मिली । इसके बाद नगरवासियों ने पूरे अयोध्या को भव्य रूप से सजाया। श्रीराम के पुष्पक विमान से पहुंचते ही चारों भाइयों का मिलन देख दर्शक भाव विभोर हो उठे। वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। इसके बाद मंत्रोच्चार और मंगल आरती के साथ भगवान श्रीराम को राजगद्दी पर विराजमान किया गया। रामलीला समिति शिवानगर के पदाधिकारियों के द्वारा आरती की गई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। रामलीला देखने आए नगर वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.