कोडरमा, अप्रैल 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भक्ति और उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संदेश देते हुए विश्व हिंदू परिषद की नगर इकाई द्वारा कलाली रोड स्थित छोटी हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में रामोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल रामनवमी की खुशी मनाई गई, बल्कि हिंदू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनाएं भी एक-दूसरे को दी गईं। रामोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरविंद एकघरा ने की, जबकि संचालन नगर सह मंत्री लाल बहादुर चौधरी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम समस्त सनातनी समाज के आदर्श हैं। उनके चरित्र से प्रेरणा लेकर हम सभी को एकजुट होकर समाजसेवा और धर्म रक्षा के कार्यों में आगे आना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.