सिद्धार्थ, फरवरी 9 -- डुमरियागंज‌, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज क्षेत्र के भड़रिया गांव मे श्रीराम लीला कार्यक्रम के दौरान शनिवार की रात कलाकारों ने श्री राम केवट संवाद, राजा दशरथ के मृत्यु व भरत मिलाप का सजीव मंचन किया। जिसे देख दर्शक‌ भाव विभोर हो गये। कार्यक्रम में कलाकारों ने दिखाया कि श्रीराम के आने की सूचना मिलते ही निषादराज उनके पास पहुंचे। दोनों के बीच मार्मिक संवाद होता है। विश्राम के समय निषादराज और लक्ष्मण के बीच संवाद हुआ। निषादराज ने श्रीराम के वनवास पर दुख जताया। इसके बाद केवट का प्रसंग दिखाया गया। श्रीराम ने नदी पार करने के लिए केवट को बुलाया। श्रीराम ने केवट से गंगा नदी पार कराने को कहा तो उसने संकोच किया। केवट ने कहा श्रीराम के चरणों से पत्थर नारी हो गई थी। नाव यदि नारी बन जाए तो जीविका कैसे चलेगी। श्रीराम ने समझाया, फिर उ...