मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- तीर्थनगरी शुकतीर्थ के भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम स्थित श्रीराम मंदिर में प्रभु श्री राम प्रागटय उत्सव मनाया गया। राम चरित मानस पाठ के विश्राम के बाद सामूहिक सुंदर कांड पाठ किया गया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने वैदिक ब्राह्मणों की उपस्थिति में प्रभु राम लला का अभिषेक, पूजन और आरती की। स्वामी जी ने कहा कि प्रभु श्री राम का प्रागट्य उत्सव राम नवमी जीवन में नयी सृजनात्मक एवं प्रेरक ऊर्जा का संचार करता है। राम भारतीय जीवन और संस्कृति का हृदय तथा प्राण हैं। राम का नाम और रूप दोंनो नित्य तथा शाश्वत हैं। उनका जीवन सामाजिक सद्भाव और एकता, धार्मिक सहिष्णुता तथा आपसी भाईचारे की शिक्षा देता है। बड़े बड़े सिद्ध तपस्वी संत महात्मा राम नाम के आश्रय में जीवन को आनंदित कर मोक्ष पद प्राप्त करते हैं। कपिल गर्ग सपरिवार राम नवमी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.