गोंडा, फरवरी 2 -- झंझरी। ब्लॉक क्षेत्र के सोनी हरलाल ग्राम पंचायत के अमरा बगिया में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा कार्यक्रम में गुरुवार को भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन सुनकर श्रद्धालु गदगद हो गए। व्यासपीठ लक्ष्मी शुक्ला ने कथा का वर्णन किया। इस दौरान जिसमें संजय तिवारी, तरुण शुक्ल, श्याम प्रकाश शास्त्री, ग्राम प्रधान विमलेश तिवारी, कृष्ण कुमारी, रूचि देवी, अटल तिवारी, विष्णु दत्त तिवारी, अवधेश तिवारी सहित तमाम लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...