सोनभद्र, सितम्बर 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। श्री रामलीला समिति की तरफ से नगर में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन चारों भाइयों सहित भगवान श्रीराम के जन्म का सजीव मंचन कलाकारों की तरफ से दिखाया गया। भगवान राम के जन्म लेते हुए अयोध्या में चारो तरफ खुशियां फैल गई। जमकर आतिशबाजी हुई और खिलौने मिठाई का वितरण किया गया। नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन चक्रवर्ती सम्राट अयोध्या के राजा दशरथ और माता कौशल्या ने पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। जिसके बाद श्रीराम, भरत, शत्रुघ्न एवं लक्ष्मण चारों भाइयों का जन्म हुआ। जन्म के जश्न में प्रजा की तरफ से खुशियां मनाई गई। चारों का नामकरण संस्कार की लीला का सजीव मंचन भी रामचरितमानस मंडली प्रयागराज के कुशल कलाकारों की तरफ से किया गया। इसके पूर्व गणेश वंदना के साथ लीला की शुरूआत क...