मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- श्रीराम कालेज में आयोजित युवा महोत्सव 2025 के तीसरे और अंतिम दिन तीसरी श्रेणी रचनात्मक गतिविधियों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं ने छात्रों की कल्पनाशीलता, कौशल और कलात्मक दृष्टि को एक मंच प्रदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल, द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने की। महोत्सव में यूपी तथा सीबीएसई बोर्ड के 43 स्कूलों के कुल 933 छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। मंगलवार को आयोजित रचनात्मक प्रतियोगिताओं में फूड विदआउट फ्लेम, मेंहदी आर्ट, नेल आर्ट, कोलाज मेकिंग ,बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट ,ज्वेलरी मेकिंग,बार्बी डॉल मेकिंग,फेस पेंटिंग आदि की प्रस्तुतियां दी। विजेताओं को प्र...