बोकारो, मार्च 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। 27 मार्च से 4 अप्रैल तक अंतर्राष्ट्रीय श्रीराम कथा वाचक राजन जी महाराज के मुखारविंद से होने वाली श्री रामकथा, बोकारो के सेक्टर 4 स्थित मजदूर मैदान में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित होने जा रही है। इस नौ दिवसीय कार्यक्रम के लिए बन रहे विशाल पंडाल (जर्मन हैंगर) अंतिम चरण में है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा नगर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में श्रीराम कथा स्थल का निरीक्षण किया गया। इतने भव्य तरीके से चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने के उपरांत प्रशासन संतुष्ट होते हुए बोकारो में इस स्तर का पहली बार भव्य आयोजन करने पर श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट के सदस्यों की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.