बस्ती, मार्च 3 -- टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के बाराह क्षेत्र धाम में श्रीराम कथा के दूसरे दिन मखौड़ा धाम से आऐ कथा वाचक अनुराग ने कहा मानव मन सांसारिक और संतो का मन परमार्थ के लिए व्यस्त रहता है। राम कथा ही जीवन में परिवर्तन मार्ग को प्रशस्त करता है। राम कथा भव सागर से पार करता है। इसलिए कथा जरूर सुनना चाहिए। कहा भगवान की कृपा पाने के लिए संतो का आर्शीवाद जरूरी है। मुख्य यजमान प्रधान मधुबाला चौधरी व चन्द्रशेखर चौधरी ने कथा वाचक को अगंवस्त्र देकर सम्मानित किया। ओमप्रकाश मिश्र पप्पू, सूर्यनरायन सिंह, प्रमोद गुप्ता, कृष्णमणि त्रिपाठी, विश्मभर सिंह राकेश लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.