रामपुर, दिसम्बर 25 -- रामपुर। तिलक युवा जन सेवा समिति की ओर से तिलक नगर कॉलोनी में चल रही श्री राम कथा के चौथे दिवस व्यास महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि राजा दशरथ के कुलगुरु वशिष्ठ जी ने श्रीराम के नामकरण संस्कार को कैसे सम्पन्न कराया। ग्रहो और नक्षत्रो का व्यक्ति के जीवन पर पड़़ने वाले प्रभावों के बारे में बताया तथा भगवान की भक्ति करके अपना और अपने परिवार, समाज और देश में शान्तिपूर्ण वातावरण स्रजित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मनुष्य को उत्तम जीवन जीने की कला सिखाती है। इस अवसर पर वेदप्रकाश गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल सूरज शर्मा महेन्द्र बाबू सुधीर यादव गुंजन अग्रवाल, अनीता चौहान, सरिता गुप्ता मीनू गुप्ता सरिता अग्रवाल, अर्चना शर्मा, प्रमिला अग्रवाल, पुष्पा चौहान, महेन्द्र सक्सैना, राजेन्द्र जायसवाल आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.