रामपुर, दिसम्बर 27 -- तिलक कालोनी में श्री राम कथा के छठवें दिन का शुभारंभ अयोध्या के कथा वाचक राधे श्याम दुबे एवं मुख्य श्रोता प्रीति गुप्ता, जय नरायन गुप्ता, उमंग अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल तथा मुख्य यजमान एवं परीक्षित हरिओम गुप्ता ने भगवान का पूजन-अर्चन करके किया। श्रीराम कथा के छठवें दिन व्यास ने राम वनवास, राम केवट संवाद का झांकी सहित सजीव चित्रण, पतिव्रता अनुसुईया की सुंदर कथा सुनाई। कथा के प्रसंग में बताया कि कथा के श्रवण करने से भक्तों को भक्ति के साथ साथ आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है। श्रीराम केवट की झांकी रूप में बाल कलाकार मुस्कान, वंश, माही, साईं सार्थक तथा उनके गुरु महेंद्र सक्सेना ने सराहनीय कार्य किया। झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। इस अवसर पर महेंद्र सक्सेना, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रभात गर्ग, भारत भूषण चौहान अर्थ, सुरेश श्र...