हजारीबाग, मार्च 10 -- हजारीबाग हिंदुस्तान प्रतिनिधि रविवार को गांधी मैदान फूलों की होली से दमक उठा। दस क्विंटल से अधिक फूलों की होली खेली गयी। महिला पुरुष, युवा युवती लड़के लड़कियां सभी कृष्ण भक्ति में सराबोर दिखे। हजारीबाग श्री रामायण कथा के अंतिम दिन गौरांग सेवा फाउंडेशन की ओर से हजार किलो फूलों और ग़ुलाल की होली खेली गयी। कार्यक्रम के अंतिम दिन यज्ञ, कीर्तन, अभिषेक, रामायण कथा और आरती का भी आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के बीच पुरुस्कारों का वितरण किया गया। राम कथा के आयोजन मे हरे रामा हरे कृष्णा कीर्तन की गूंज लगातार सात दिनों तक सुनी गई। बता दें कि इस भागवत कथा में सात दिनों तक गौरांग सेवा फाउंडेशन से जुड़े साधु श्रद्धालु स्त्री, पुरुष मौजूद थे।श्री रामायण कथा का नेतृत्व कर रहे श्याम ब्रिज विलास दास प्रभु के अला...