रांची, मार्च 20 -- रांची, वरीय संवाददाता। ओरमांझी के हुटुप गौशाला धाम में आयोजित श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में चौथे दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा वाचक संगीता किशोरी ने धनुष यज्ञ पर कथा का वाचन किया। कथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करने के लिए झांकियों का आयोजन किया गया। संगीता किशोरी ने धनुष यज्ञ के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह यज्ञ केवल एक शारीरिक चुनौती नहीं थी बल्कि यह सत्य, धर्म और शक्ति के प्रतीक के रूप में राम के चरित्र का एक महत्वपूर्ण भाग था। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के जीवन में कई मोड़ आए, लेकिन धनुष यज्ञ की घटना उनके जीवन का एक प्रमुख और निर्णायक क्षण था। इसमें राम ने भगवान शिव के धनुष को तोड़कर यह सिद्ध कर दिया कि वे ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और सबसे योग्य धनुषधारी हैं। झांकी के माध्यम से दर्शाया गया कि कैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.