बलरामपुर, जनवरी 13 -- ललिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम राजीपुर मकुनहवा स्थित शिव शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित रूद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में निरंतर जारी है। प्रतिदिन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास संत सियाराम शरण अनुरागी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, धर्म, त्याग और करुणा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा मानव जीवन को मर्यादित एवं संस्कारित करने का मार्ग है। रूद्र महायज्ञ का संचालन यज्ञाध्यक्ष संत सिया छबीली शरण जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जा रहा है। इस अवसर पर यजमान जगदीश प्रसाद यादव सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.