भभुआ, जनवरी 20 -- श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने कराया रामकथा का रसपान बिहार- यूपी सीमा पर चौबाह बाबा वराह भगवान स्थान पर चल रहा पांच दिनी ज्ञान यज्ञ रामगढ़, एक संवाददाता। बिहार यूपी की सीमा पर करमहरी स्थित श्री चौबाह बाबा वराह भगवान स्थान भक्तिरस से सराबोर हो रहा है। यहां वैदिक मंत्रोच्चार व जयघोष के बीच पांच दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ शुरू है। दूसरे दिन वाराणसी की कथावाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने भगवान की पहचान के लिए सत्संग व संत की दृष्टि को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि संत की दृष्टि बिना सत्संग संभव नहीं। संत की दृष्टि सत्य से साक्षात्कार कराती है। सत्य ही भगवान है। सत्य ही प्रभु श्रीराम का नाम है। इसलिए जहां सत्य या भगवान के विषय में चर्चा हो, वही जगह सत्संग है। श्री राम कथा के श्रवण मात्...