बलरामपुर, जून 26 -- तुलसीपुर, संवाददाता। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ देवीपाटन रोड मधुरिमा इन लांन में चल रहा है। कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास पंडित ऋषिदेव शास्त्री महाराज ने श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा में बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अवतार अयोध्या में राजा दशरथ के घर हुआ था। भगवान श्रीराम ने धर्म की स्थापना के लिए रावण जैसे अधर्मी का अंत किया। वहीं द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में कंस के कारावास में अवतरित होकर गोकुल, वृंदावन के साथ कुरुक्षेत्र तक धर्म की रक्षा की। कथा स्थल पर श्रीराम एवं श्रीकृष्ण जन्म के समय जयघोष, घंटा-घड़ियाल और पुष्पवर्षा के साथ भक्तों ने उल्लासपूर्वक उत्सव मनाया। भजन-कीर्तन और संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान के अवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.