आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में दशहरा कमेटी की ओर से रविवार की रात आयोजित भरत मिलाप देखने लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज पर देर रात प्रभु श्रीराम और भरत जी के मिलन देख सभी की आंखें छलक उठी। चौदह वर्ष के वनवास के बाद भगवान राम, रावण का वध कर विभिषर को लंका का राजपाठ सौंप कर पुष्पक विमान से अयोध्या की ओर लौट पड़े। भगवान राम के अयोध्या लौटने की खबर सुनकर पूरे राज्य में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। वहीं चौदह वर्ष से भगवान राम की खड़ाऊं को अयोध्या की राज गद्दी पर रख उनकी प्रतीक्षा कर रहे भरत को भगवान राम के लौटने की खबर सुन खुशी से उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। भरत श्रीराम के अगुवाई के लिए चल पड़े। श्रीराम के आगमन की खबर से अयोध्या को खूब सजाया और संवारा गया। भरत मिलाप के मौके पर बिरहा का मुकाबला का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट ल...