काशीपुर, फरवरी 23 -- काशीपुर। श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में रविवार को वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया। यह आयोजन संस्थान के समर्पण, प्रगति, नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत प्रदर्शन साबित हुआ। समारोह का शुभारंभ बीसीए के छात्र-छात्राओं ने दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति के साथ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने 'राजुला मालू साही' पर आकर्षक नृत्य एवं संगीत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत 25 पूर्व विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के कर्मचारी गिरीश चंद्र फुलारा को 10 वर्षों की सेवा पूर्ण करने पर लॉन्ग सर्विस अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस दौश्रान 55 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं और रील मेकिंग प्रतियोगिता के 17 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ...