आजमगढ़, दिसम्बर 30 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील बार एसोशिएसन फूलपुर के चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव और महामंत्री पद पर सुबास यादव निर्वाचित हुए। श्रीराम यादव को 74 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी लालचंद को 38 मतों से हराया। महामंत्री पद पर सुबास यादव को 86 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बृजलाल को 74 मतों से पराजित किया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पद के लिए हृदयशंकर मिश्रा को 60 और निकटतम प्रतिद्वंदी सतीराम यादव 56 मत मिले। हृदय शंकर 4 मत से विजयी रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार यादव और उपमंत्री पद पर जानिसार अब्बास, पुस्तकालय मंत्री पद पर रामानंद यादव निर्विरोध निर्वाचित किए गए। कार्यवाहक एल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं चुनाव अधिकारी इंदुशे...