सोनभद्र, जुलाई 28 -- ओबरा। स्थानीय राम मंदिर प्रांगण में अगामी माह में होने वाले रामलीला को लेकर रविवार की शाम को बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीरामलीला समिति का गठन किया गया। रामलीला समिति का अध्यक्ष संजीत कुमार चौबे को बनाया गया। इस समिति के गठन में संरक्षक के रूप में ईश्वरी नारायण सिंह, गिरिश नारायण सिंह, देव प्रकाश मौर्या, कपूर चन्द्र पाण्डेय, धुरन्धर शर्मा, पुष्पराज पाण्डेय, ज्ञान शंकर शुक्ला, सतीश पाण्डेय, नीलकान्त तिवारी, शिवनाथ जायसवाल चुने गए। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष निलेश मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह गप्पु, अरविन्द सोनी, सुनीत खत्री, सचिव सुशील सिंह, उप सचिव अमित गुप्ता, समीर माली, राम देव मौर्य कोषाध्यक्ष, अन्वेश अग्रवाल, उप कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा मीडिया प्रभारी के रूप में अभिषेक सेठ, आदित...