मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 30 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीराम लला विराजमान के दूसरे वर्षगांठ भगवान छपरा गांव में अखंड श्रीसीताराम नाम जप अष्टयाम महायज्ञ मंगलवार से आरंभ हो गया है। यह तीन रोज तक चलेगा। द्रविदेवी चौक पर ज्योतिर्विद संतश्री 108 पवन दासजी महाराज के नेतृत्व में 101 दीप प्रज्ज्वलित कर महायज्ञ का समापन होना है। यज्ञ के आयोजक राजाराम कुमार ने बताया कि यह महोत्सव तीन रोज तक चलेगा। इसमें 24 घंटे का सीताराम नाम जप और दूसरे दिन हवन यज्ञ और हनुमान आराधाना होगी। तीसरे और अंतिम रोज विधायक अजय कुमार 101 दीप प्रज्ज्वलित कर इस यज्ञ का समापन करेंगे। इस मौके पर महाप्रसाद का वितरण होना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...