रांची, दिसम्बर 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। अयोध्या में बने भव्य श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर बुधवार को तोरपा प्रखंड के कई मंदिरों में पूजा अर्चना और विशेष अनुष्ठान हुए। तोरपा मेन रोड स्थित महावीर मंदिर में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूजा अर्चना के बाद सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। दोपहर में भजन कीर्तन हुआ। रामभजन में श्रद्धालु घंटो झूमते रहे। शाम में महा आरती हुई। आरती के बाद प्रसाद के रूप में लडडू व खीर का वितरण किया गया। एकल अभियान की ओर से राम उत्सव का आयोजन किया गया। एकल अभियान की बहनों के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें गांव गांव से आयी बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दुर्गा वाहिनी प्रथम, निचीतपुर द्धितीय व मातृशक्ति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगीता बहन, एकल अभियान के माधव चंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.