प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 11 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय सैद खां गांव के दर्जनों राम भक्त रविवार को श्रीराम लला के दर्शन को अयोध्या धाम रवाना हुए। सरायं सैद खां गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजीव सिंह ने सनातन को बढ़ावा देने को ग्रामीणों को श्रीराम लला का दर्शन कराने को सामूहिक यात्रा तय किया। दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ गांव के लोग रविवार को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। ग्रामीणों ने अधोध्या धाम जाने वाले राम भक्तों को भगवा ध्वज देकर माला पहनाकर स्वागत किया। जयश्रीराम के जयकारे संग श्रीराम भक्तों को अयोध्या के लिए रवाना किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.