हाजीपुर, फरवरी 13 -- राघोपुर । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत के श्रीरामपुर गांव में शुक्रवार की शाम बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दो झोपड़ीनुमा घर जलकर राख हो गए। आग लगने का शोर होने पर स्थानीय लोगों ने बोरिंग एवं चापाकल की मदद से आग पर काबू पाया। घर में रखा बर्तन अनाज कपड़ा चौकी आदि सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर निवासी भुलन राय के झोपड़ी में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घर से आग का धुआं देख स्थानीय लोग जब तक आग पर काबू पाते आग ने बगल के टून्ना राय के घर को भी चपेट में ले लिया। आग से दोनों घर में रखी चौकी, बर्तन, अनाज समेत हजारों रुपए का सामान जल गया। वहीं आग लगने की सूचना पर स्थानीय समाजसेवी चिंटू कुमार ने सीओ राघोपुर से तत्काल अग्निपीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की।

हिंद...