लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार,प्रतिनिधि। श्रीरामनवमी पूजा महासमिति, लातेहार की एक बैठक थाना चौक के मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंदिर के पुजारी सह बज्रांग देव सेवा संस्थान के संस्थापक त्रिभुवन पांडेय ने किया। बैठक में श्रीरामनवमी पूजा समिति का पुर्नगठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रभात कुमार को पुन: महासमिति का अध्यक्ष बनाया गया। जबकि महासमिति का महामंत्री राजन तिवारी व कोषाध्यक्ष रंजीत साहू को बनाया गया है। मौके पर संबोधित करते हुए त्रिभुवन पांडेय ने कहा कि रामनवमी भगवान श्रीराम के चरित्र को अनुकरण करने का पर्व है। उन्होने कहा कि हिंदु व सनातन धर्म पर कई प्रकार से हमला हो रहा है। आज हम जाति व वर्ण में बंट गये हैं, हमें एक होना होगा। उन्होने कहा कि धर्म ध्वज को हमें आगे बढ़ाना होगा। उन्होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.