गढ़वा, अप्रैल 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने रामनवमी जुलूस के मद्देनजर रविवार को गढ़वा शहर में बड़ी और छोटी गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जुलूस को देखते हुए चिनियां मोड़-रंका मोड- मझिआंव मोड़ बस स्टैंड- स्टेशन रोड व रामलला मंदिर तक सभी छोटी व बड़ी गाड़ियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होंने बताया कि रेहला की ओर से आने वाली वाहनों को बीएनटी मोड़ से मझिआंव और बेलचम्पा की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। उसी तरह डाल्टनगंज से गढ़वा की ओर आने वाली वाहन जिन्हें नगर ऊंटारी, उत्तरप्रदेश, छतीसगढ़ जाना है वैसी वाहन को हूर मोड़ से बाइपास पकड़ कर जाना होगा। वहीं वैसे वाहन जिसे पड़वा मोड़ होते हुए बिहार जाना है वह भी हूर मोड़ होते हुए बाइपास पकड़ बिहार की ओर जाएंगे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.