लातेहार, सितम्बर 23 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के बीचोंबीच स्थित अंबाकोठी में श्रीरामचरित मानस नवाह्रन परायण पाठ का 52वां अधिवेशन वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शुरू हुआ। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री सह समिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम व समिति के संस्थापक सदस्य जवाहर प्रसाद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। वैदिक मंत्रोच्चारण अनिल मिश्रा ने किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान डॉ विनय सप्तीक मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम संबोधित करते हुए श्री राम ने कहा कि महायज्ञ परिसर में उपस्थित संख्या उत्साहवर्द्धक है। उन्होने कहा कि आज के इस भौतिकवाद के समय में धर्म के प्रति इतना उत्साह निश्चित रूप से सराहनीय है। उन्होने आगे कहा कि श्रीरामचरित मानस सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है, बल्कि यह जीवन का सार है। अगर इसे अपने जीवन में उतार लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.