रांची, फरवरी 12 -- रांची। श्रीकृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से पुंदाग में संचालित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में माघ पूर्णिमा पर बुधवार को विशेष पूजा अनुष्ठान हुए। पुजारी अरविंद पांडेय ने भगवान श्रीराज श्याम जी की विधिवत पूजा की। पूरे विधि-विधान से अन्य अनुष्ठान हुए। सामूहिक आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दर्शन को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता संजय सर्राफ व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...