इटावा औरैया, मार्च 7 -- इटावा। संवाददाता क्षेत्र के गांव टिटावली चल रही श्रीमद् भागवत में कथाव्यास चिन्मयानंद बापू ने गोवर्धन पूजन की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पूजा की शुरुआत कराई क्योंकि गोवर्धन पर्वत के माध्यम से इस क्षेत्र की खेती हरी भरी रहती थी और अति वर्षा से गोवर्धन पर्वत ने ही गोकुल के लोगों को बसाया था। इसके बाद से ही गोवर्धन की पूजा होने लगी। इस पूजा से इंद्र का घमंड भी चूर-चूर हो गया। कथा व्यास जन्मयानंद ने बताया की भागवत कथा सुनने से मनुष्य का मन धर्म कर्म में लगता है औरवह सत्संग तथा अच्छे कार्य करने की ओर लग जाता है इसलिए मनुष्य को धार्मिक कार्यक्रमों में अवश्य जाना चाहिए। श्रीमद् भागवत में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.