हाजीपुर, मार्च 24 -- साध्वी श्वेताम्बरा ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा की महिमा के बारे में विस्तार से बताया हाजीपुर। नि.सं. नगर के संस्कृत कॉलेज परिसर में आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ शुरू हो गया है। रविवार को अहले सुबह गायत्री मंत्र के उच्चारण से आसपास का वातावरण भक्तिमय बना रहा। यज्ञ और प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारी पहुंचे रहे है। वृंदावन धाम से आयी साध्वी श्वेताम्बरा ने पहले दिन यज्ञ स्थल पर प्रवचन शुरू करते हुए श्रद्धालुओं को भागवत कथा की महिमा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से लोगों में सुबुद्धि आने लगती है। जीवन सही मार्ग पर चलने लगता है। परिवार के सदस्यों में धर्म के प्रति आस्था बढ़ने लगती है। वृंदावन के कलाकारों ने प्रवचन के दौरान भावपूर्ण झांकी की प्रस्तुति दी। यज्ञ व प्रवचन सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.