बुलंदशहर, जनवरी 16 -- डीसेंट पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास ने नंदोत्सव, श्रीकृष्ण जी के कथा का वृतांत किया। जन्मोत्सव में श्रोता खुशी से झूम उठे। खुशहालगढ़ रोड स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज से किया गया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास शिवकांत अवस्थी ने श्रीमद भागवत कथा में नंदोत्सव, श्री गिर्राज जी के जन्मोत्सव के बारे में बताया कि कंस की कारागार में वासुदेव-देवकी के अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। नंद गांव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण की बाल्य लीलाओं मे कंस, पूतना वध, अपने माता-पिता को कारागार से मुक्ति दिलाने जैसी लीलाओं का मंचन किया गया। नंद के घर आनंद भयों-जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी घ...