हरदोई, मई 3 -- बेनीगंज। ग्राम झरोइया में श्री राधा कृष्ण मंदिर कुटी परिसर पर श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित रामकिंकर शुक्ला ने दोपहर में प्रहलाद हिरण्यकश्यप का प्रसंग सुनाया। कथा व्यास ने बताया प्रह्लाद हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का बहुत बड़ा भक्त था। हिरण्यकश्यप को उसका बेटा पसंद नहीं था क्योंकि वह भगवान विष्णु की पूजा करता था। उसने उसे कई बार मारने की कोशिश की लेकिन भगवान ने हर बार प्रह्लाद को बचा लिया। अंत में भगवान विष्णु नरसिंह अवतार में आए और अपने वरदान का पालन करते हुए हिरण्यकश्यप का वध कर दिया। अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान ने कथा में आए सभी भक्तों का आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...