बुलंदशहर, जनवरी 9 -- महिलाओं ने श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ करने के लिए भव्य कलश यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को कथा सुनने के लिए आमंत्रण दिया। शुक्रवार को नगर के जाह्नवी द्वार से सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने गंगाजल भरे कलशों को सिर पर रखकर कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मे डीजे, ढोल, धार्मिक गीतों पर महिलाएं व युवतियां प्रसन्नता के साथ झूम रही थी। कलश यात्रा नगर के शिव चौक, मुख्य बाजार, देहली गेट होते हुए खुशहालगढ़ रोड स्थित डीसेंट पब्लिक स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई। स्कूल परिसर में महिलाओं द्वारा समस्त कलश स्थापित किए गए। कथा 9 से 15 जनवरी तक स्कूल परिसर में ही श्रीमद् भागवत कथा श्री वृंदावन धाम से पधारे शिवकांत अवस्थी द्वारा सुनाई जाएगी। इस मौके पर योगेश कुमार युगल, राधा देवी, भुवनेश वार्ष्णेय, बबीता, काली चरन, भावना, नवीन, अंजना, ज्ञान चंद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.