प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- कुंडा, संवाददाता। क्षेत्र के नौढ़िया टोड़ी का पुरवा में हो रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी दिखी। कथाव्यास आचार्य देवव्रत ने कहा कि श्रीमद्भागवतगीता हमें नीति और नैतिकता के जीवन का बोध कराया करती है। कथा के संयोजक प्रधान उज्ज्वल शुक्ल एवं सह संयोजिका पूनम शुक्ला ने व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया। आयोजन समिति के डा. नीरज शुक्ल व अधिवक्ता अम्बुज कुमार शुक्ल ने श्रद्धालुओं के साथ कथाव्यास देवव्रत का सम्मान किया। अंकुर शुक्ला ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। प्रेमानंद शुक्ला, पंकज शुक्ला, विवेकानंद शुक्ल, विनय शुक्ल, ज्ञानानंद, अनिल त्रिपाठी महेश, मनुज शुक्ला, सरोज शुक्ला, अजीता शुक्ला, दीक्षा शुक्ला, आलोक शुक्ला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...