बिजनौर, अगस्त 1 -- चांदपुर नगर के मोहल्ला सरायरफी धनौरा रोड पर स्थित सुरेश कुमार प्रजापति के निवास पर चल रही। गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान तथा श्री मद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान के अंतर्गत तृतीय दिवस पर महंत पं.रविन्द्र भारद्वाज संघर्षी जी महाराज दिव्य श्री राम कथा व्यास एवं श्रीमद्भागवत कथा प्रवक्ता के मुखारविंद से कथा श्रवण कर भक्त आत्मा विभोर हो गये। गुरु महाराज ने कहा कि संसार का प्रत्येक प्राणी परीक्षित है और सभी को इन्हीं सात दिनों में संसार से चले जाना है। परीक्षित महाराज परम् ज्ञानी एवं विवेक है। जब उन्हें ज्ञात हुआ कि मुझे सातवें दिन तक्षकं नाग डस लेगा तो वह घबराये नहीं बल्कि वह साधु संतों की शरणागति में जा कर मृत्यु से निर्भयता तथा जनम मरण के चक्कर से मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग पूछते हैं। ताकि समस्त जनमानस का कल्याण हो सक...