संतकबीरनगर, मई 15 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के ककरहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में अवध धाम से पधारे आचार्य उपेन्द्र पराशर ने कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के जन्म जन्मान्तर पाप कट जाते हैं। इस कलयुग में भगवत कथा सुनने से जीवों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। कथा व्यास ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का बहुत सुन्दर वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ने लगा तब गौ माता भगवान ब्रह्मा के पास पहुंची और उसका निवारण करने की बात कहने लगी। तब भगवान ब्रह्मा ने गौ माता से कहा कि सृष्टि के सभी लोगों को प्रभु का ध्यान करना चाहिए तब जाकर इस समस्या का समाधान होगा। गजेंद्र मोक्ष राम जन्म व कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि तालाब में स्नान करने गए गजेंद्र का पैर घड़ियाल ने पकड़ लिया था जिसकी पीड़ा से गजेंद्र परेशान थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.