बुलंदशहर, जनवरी 11 -- सिद्धेश्वर मार्ग स्थित आयोजित भागवत कथा में रविवार को कथा व्यास आचार्य नारायण शास्त्री महाराज ने सूर्यवंश की पूर्ण वंशावली की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि कमल से ब्रहमा, ब्रह्मा से मरीचि, मरीचि से कश्यप, कश्यप से सूर्य उत्पन्न हुए। सूर्य के पुत्र श्राद्धदेव, कुक्षी और विकुक्षी महाराज हुए। इस वंश में नारीकवचन, सुदेव, हरिशचंद्र, रोहित, सागर अनेक राजा रहे। कपित्म आश्रम में भस्म हुए सागर के 60 हजार पुत्रों का उद्धार करने के लिए, महाराज भगीरथ गंगा को ब्रह्मलोक के धरातल पर लाए ओर अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाई। इस दौरान ठाकुर अशोक चौहान, राम अवतार शर्मा, नीरज सिंह, काव्य सैनी, प्रवीण शर्मा, चंद्रपाल गुप्ता जी, अंकित शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...