बुलंदशहर, जुलाई 10 -- श्रीमद्भागवत कथा में व्यास श्याम सुन्दर शिवराम ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। विवाह का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। बुधवार को नगर के मुहल्ला मदार गेट स्थित शिव शक्ति मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ पुरोहित तरुण शर्मा ने वैदिक रीति रिवाज से किया गया। वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास श्याम सुंदर शिवराम ने श्री कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि विदर्भ के राजा भीष्मक के घर रुक्मिणी का जन्म हुआ। बाल अवस्था से भगवान श्रीकृष्ण को सच्चे हृदय से पति के रूप में चाहती थी। लेकिन भाई रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल के साथ कराना चाहता था। रुक्मिणी ने अपने भाई की इच्छा जानी तो उसे बड़ा दुख हुआ। शुद्धमति के अंतपुर में एक सुदेव नामक ब्राह्मण आता था। रुक्मिणी ने उस ब्राह्मण से कहा कि वह श्रीकृष्ण स...